यूपी की मतदाता लिस्ट में 16.18 लाख 'रहस्यमयी वोटर' का क्या है सच? चुनाव आयोग ने दी सफाई
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 (SIR) के दौरान 16.18 लाख 'रहस्यमयी वोटर' जोड़े जाने की खबरों को उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भ्रामक बताया है.
ADVERTISEMENT

UP 16.18 lakh Voters News (Photo AI Generated)
UP 16.18 lakh Voters News: उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 (SIR) के दौरान 16.18 लाख 'रहस्यमयी वोटर' जोड़े जाने की खबरों को उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भ्रामक बताया है. 6 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर प्रसारित कर भ्रम फैलाया गया है. विभाग के मुताबिक, SIR की पूरी प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी की गई है. विभाग ने प्रसारित खबरों में लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन और मिथ्या धारणाओं पर आधारित बताते हुए खारिज कर दिया है. खबर में अब आप आसान भाषा में पूरा मामला समझिए. 16.18 लाख फॉर्म-6 को लेकर क्या है पूरा मामला?
