लेटेस्ट न्यूज़

यूपी रोडवेज में सफर करना हुआ महंगा, अब प्रति किलोमीटर देने होंगे इतने रुपये

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की साधारण बसों में अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर एक रुपये 30 पैसे का भुगतान…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की साधारण बसों में अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर एक रुपये 30 पैसे का भुगतान करना होगा. राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की.

वेंकटेश्‍वर लू द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम की साधारण मंजिली बसों के किराये की अधिकतम दरें एक रुपये 30 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित की गयी हैं.

यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक निगम की साधारण बसों का किराया प्रति किलोमीटर प्रति यात्री एक रुपये पांच पैसे था. इस हिसाब से प्रति किलोमीटर प्रति यात्री साधारण बसों के किराए में 25 पैसे की वृद्धि की गयी है.

UP Roadways Bus: दरअसल, विगत 30 जनवरी को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में रोडवेज बसों के किराए संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी. इसमें परिवहन निगम की तरफ से साधारण मंजिलें वाली बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे बैठक में मंजूर कर लिया गया था और अब इसे लागू भी कर दिया गया है.