मोहम्मद साहब और बेटियों पर की बात तो ट्रैफिक SI आफाक खान लाइन हाजिर! ये इंस्टाग्राम स्टार हैं जानिए इनकी कहानी
कन्नौज के मशहूर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफाक खान लाइन हाजिर कर दिए गए हैं. छात्राओं के बीच मोहम्मद साहब और बेटियों पर दिए बयान के बाद हिंदू संगठनों ने उनका भारी विरोध किया है.
ADVERTISEMENT

Traffic SI Afaq Khan (Photo- afaqkhan_tsi_kannauj/ Insta))
कन्नौज में पोस्टेड ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफाक खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टग्राम पर उनके 9 लाख 15 हजार फॉलोवर्स हैं. आफाक खान की कई रील्स को मिलियन्स व्यूज मिलते हैं. इस बीच आफाक खान आदर्श इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सुझाव देने पहुंचे थे. यहां उन्होंने मोहम्मद साहब का जिक्र करते हुए कहा कि जिस घर में बेटी पैदा होती है, वहां रहमत बरसती है. अपने इसी बयान के चलते ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आफाक खान हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए हैं. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कड़ा विरोध जताते हुए सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विवाद बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक ने आफाक खान को लाइन हाजिर कर दिया.