लेटेस्ट न्यूज़

जनजातीय समाज के विकास पर सरकार का फोकस! बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम योगी ने कह दी ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘जनजातीय भागीदारी उत्सव’ का शुभारंभ किया जो भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समुदाय के कल्याण, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकनायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजाति भागीदारी उत्सव का लखनऊ में शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देती है. उनका संघर्ष धरती माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए किया गया था.