लेटेस्ट न्यूज़

राजा पर जिस हथियार से किया गया वार उसकी पहली तस्वीर आई सामने, पुलिस ने बताई 'दाओ' की कहानी

मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या में पुलिस ने ‘दाओ’ हथियार बरामद किया है. मुख्य आरोपी सोनम और उसके साथी गिरफ्तार हो चुके हैं. यह हत्या दोस्तों की आपसी साजिश थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बता दें कि राजा की हत्या करने के लिए जिस धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था, वह अब पुलिस के कब्जे में है. इस हथियार को स्थानीय भाषा में ‘दाओ’ कहा जाता है. यह हथियार आमतौर पर लकड़ी और पेड़ का तना काटने के काम आता है. लेकिन इस बार इसका इस्तेमाल राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए किया गया था.