लेटेस्ट न्यूज़

सोनभद्र में बच्चों को स्कूल पढ़ाने जा रही टीचर अंजलि अचानक हुई गायब! पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा  

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अनपरा थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

Sonbhadra News
Sonbhadra News
social share
Google CTA

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अनपरा थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका अंजलि तिवारी स्कूल जाते समय गायब हो गई. उसके पति पवन दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पत्नी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है. 

लव मैरिज के बाद खुशहाल दिखने वाली जिंदगी में आया मोड़

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अंजलि और पवन की लव मैरिज 29 सितंबर 2024 को हुई थी. दोनों ही एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. शुरुआती जांच में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 

पति ने बताए चौंकाने वाले खुलासे

अनपरा थाने के एसओ शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पवन ने खुलासा किया कि अंजलि अक्सर किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात किया करती थीं. जब भी पवन इस बारे में पूछता तो अंजलि उसका सवाल टालकर यह कहती कि 'क्या तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं है?'

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि अंजलि के फोन पर फिंगरप्रिंट लॉक था, जिससे पवन उसके कॉल डिटेल्स नहीं देख सका. सीसीटीवी फुटेज में 23 जनवरी को अंजलि काशी मोड़ से एक जीप में बैठती नजर आई. फुटेज में यह भी देखा गया कि वह किसी से फोन पर बात कर रही थी. पुलिस ने शिक्षिका की खोज के लिए जांच तेज कर दी है और हर संभव सुराग जुटाने में लगी है.