लेटेस्ट न्यूज़

महिला को गाली देने वाले नेता त्यागी के BJP कनेक्शन पर स्वतंत्र देव सिंह ने बताई ये सच्चाई

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महिला से अभद्रता करने वाले कथित नेता श्रीकांत त्यागी को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महिला से अभद्रता करने वाले कथित नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर कहा कि वे पार्टी में नहीं है. उन्होंने बीजेपी में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ज्वाइन किया था और उन्हीं के साथ चले गए. वैसे भी पार्टी में ऐसा कोई पद नहीं है.

मिर्जापुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- ‘इस प्रकार के लोगों को पार्टी बर्दाश्त नहीं करती है. न कोई सिफारिश करता है और न ही कोई बख्शता है. कानून सजा देगी. संगठन और सरकार दोनों मिलकर किसी व्यक्ति को नहीं बचाता है.’

गौरतलब है कि फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी खुद को बीजेपी के किसान मोर्चा का नेता बताता था. 5 अगस्त को उसने सोसायटी में ही एक महिला को न सिर्फ गालियां दी थी बल्कि धक्का भी मारा था. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने न सिर्फ थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कराया बल्कि सीएम योगी से उसके खिलाफ कार्रवाई की अपील की.

नोएडा: श्रीकांत के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने के बाद GST विभाग ने उसके खिलाफ कसा शिकंजा