लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के सभी कॉलेजों में इन बच्चों को मिलेगी पेट्रोल वाली स्कूटी, योगी कैबिनेट में लिया गया फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रदेश के सभी कॉलेजों की टॉप 5% छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल चालित स्कूटी दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की होनहार बेटियों के लिए एक बड़ा और शानदार फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की अहम बैठक में 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' को लेकर अनाउंसमेंट की गई है.