UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: पश्चिमी यूपी से हुई मॉनसून की वापसी! IMD ने बताया अब कैसा रहेगा मौसम

UP Monsoon Update: मॉनसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से से साउथ-वेस्ट मॉनसून की वापसी हो गई है.

ADVERTISEMENT

South west monsoon withdrawal major parts of west UP
South west monsoon withdrawal major parts of west UP
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: मॉनसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से से साउथ-वेस्ट मॉनसून की वापसी हो गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि मॉनसून की विदाई सामान्य समय से कुछ दिनों की देरी से हुई है. मॉनसून की वापसी के बाद अब क्षेत्र में बारिश की संभावना बहुत कम हो गई है और दिन का तापमान बढ़ने लगा है. इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी कम हो गई है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनसून की वापसी के बाद किसान रबी फसलों की बुवाई की तैयारी शुरू कर सकते हैं.