लेटेस्ट न्यूज़

सांप ने काटा डॉक्टरों ने कहा- 'मर चुका है', 13 साल बाद दीपू बोला- 'मैं जिंदा हूं'... विज्ञान, परिवार और गांव हैरान

बुलंदशहर से अविश्वसनीय खबर सामने आई है. 13 साल पहले सांप के काटने से मृत समझकर जिस लड़के को गंगा में बहा दिया गया था, वो अब जिंदा लौट आया है. जानें तंत्र-मंत्र और आस्था की इस रहस्यमयी कहानी का पूरा सच.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में दीपू
तस्वीर में दीपू
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक ऐसी अविश्वसनीय घटना सामने आई है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यहां 13 साल पहले सांप के काटने से मृत घोषित कर दिया गया एक युवक अब सकुशल अपने घर लौट आया है. इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. यह मामला औरंगाबाद क्षेत्र के सूरजपुर टीकरी गांव का है. यहां 13 साल बाद दीपू सैनी के लौटने से उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं पूरा गांव इस रहस्यमयी वापसी पर चर्चा कर रहा है. ​