लेटेस्ट न्यूज़

बंगला नंबर D-5 के पीछे नाले में मिलीं थीं 16 खोपड़ियां पर 19 साल पुराने निठारी कांड में कोई कसूरवार नहीं! केस की पूरी क्रोनोलॉजी जानिए

नोएडा के कुख्यात निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी मामलों में बरी करने के बाद ग्रेटर नोएडा के लक्सार जिला जेल से रिहा कर दिया गया. अदालत ने जांच में हुई गंभीर खामियों और अभियोजन पक्ष की असफलता को नोट किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नोएडा का निठारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है. वजह है इसके मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली की रिहाई. साल 2006 में हुए इस हत्याकांड में अब प्रमुख आरोपी सुरेंद्र कोली को ग्रेटर नोएडा के लक्सार जिला जेल से रिहा कर दिया गया है. बुधवार यानी 12 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसकी रिहाई हो गई. 19 साल पुराना यह मामला आज भी लोगों की यादों में दर्दनाक घटना के रूप में जिंदा है.