यूपी के सभी शिक्षा संस्थानों में वंदे मातरम गाना होगा अनिवार्य... सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP News: सीएम योगी ने कहा कि यह कदम हर नागरिक के मन में भारत माता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सम्मान और गौरव की भावना को प्रेरित करेगा. इसी के साथ सीएम योगी ने यूपी के सभी शिक्षा संस्थानों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने का ऐलान कर दिया.
ADVERTISEMENT

Vande Mataram compulsory in UP schools
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि राज्य के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य किया जाएगा. सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गोरखपुर में आयोजित एकता यात्रा में सीएम योगी ने कहा कि यह कदम हर नागरिक के मन में भारत माता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सम्मान और गौरव की भावना को प्रेरित करेगा. सीएम योगी ने 'एकता यात्रा' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही हैं.