अवैध संबंधों के चक्कर में शामली की खुशनुमा ने पति सलमान और चारों बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया, इसका कांड हिला देगा
UP News: शामली पुलिस ने खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को पकड़ लिया है. इसकी कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Shamli news
UP News: 3 अक्टूबर के दिन शामली में 38 साल के श्रमिक सलमान ने अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में छलांग लगा दी थी. सलमान का चारों बच्चों के साथ एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह इस कदम का जिम्मेदार अपनी पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को ठहरा रहा था. अभी तक पुलिस सिर्फ सलमान और बड़ी बेटी का शव ही खोज पाई है. पुलिस का मानना है कि बाकी तीनों मासूमों के शव नदी में बह गए. इसी बीच अब पुलिस ने सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसका प्रेमी साबिर को पकड़ लिया है. अब जो कहानी सामने आई है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया है.