UPTak Baithak Logo

कहानी सुना UPSC इंटरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर ले आए... नोएडा के एडिशनल SP IPS शक्ति मोहन अवस्थी ने तो गजब कर दिया

UPSC इंटरव्यू में IPS शक्ति अवस्थी ने ‘3 Idiots’ का डायलॉग बोलकर पैनल को चौंका दिया! जानिए कैसे मिला उन्हें हाईएस्ट स्कोर और कैसे बने IPS?

ADVERTISEMENT

IPS Shakti Avasthy
IPS Shakti Avasthy
social share
google news

UP News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा न केवल देश की सबसे प्रतिष्ठित, बल्कि सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. लाखों उम्मीदवार हर साल IAS और IPS अधिकारी बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन केवल कुछ ही प्रतिभाशाली उम्मीदवार इसे पार कर पाते हैं. मगर क्या हो जब कोई कैंडिडेट इंटरव्यू बोर्ड के सामने कह दे- "आप अपनी नौकरी अपने पास रख लीजिए..." दरअसल यह कोई काल्पनिक घटना नहीं, बल्कि ऐसा सच में हुआ है. बता दें कि यह वाकया IPS शक्ति अवस्थी के साथ उनके UPSC इंटरव्यू के दौरान हुआ. उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने UPSC इंटरव्यू के अनोखे अनुभव को साझा किया.