संभल सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर SDM वंदना मिश्रा ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना, पर क्यों?
UP News: संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के ऊपर बिना नक्शा पास करवाए मकान बनाने का आरोप है. प्रशासन ने सपा सांसद को मामले में जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय दिया था. इसकी तारीख भी लगातार पड़ रही थी. मगर तारीख पड़ने के बाद भी सपा सांसद ने जवाब दाखिल नहीं किया. ऐसे में अब संभल एसडीएम ने सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ जुर्माना लगाया है. बता दें कि सपा सांसद के ऊपर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

