UPTak Baithak Logo

साहित्य प्रेमियों के लिए यूपी में आया शानदार मौका, किताब पर मिल सकता है एक लाख का इनाम, पूरी डिटेल जानिए

उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों के लिए खुशखबरी! साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए यूपी सरकार दे रही है ₹1 लाख का पुरस्कार.आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025, जानें पात्रता, फॉर्म लिंक और पूरी प्रक्रिया.

ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Sahitya Puraskar
Uttar Pradesh Sahitya Puraskar
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के साहित्य प्रेमी राज्य कर्मचारियों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है. राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश ने साहित्यिक रचनाओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार योजना की घोषणा की है. इसके तहत दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा और मौलिक पुस्तकों के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. चयनित साहित्यकारों को उनकी पुस्तक के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा. कुल 24 पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी.