बहराइच की रुखसार बोली- पुलिस और एसटीएफ ने मेरे पति ओसामा को भी उठा लिया, क्या हुआ उसका?
UP News: रुखसार ने अब अपने पति और देवर को लेकर चिंता जाहिर की है. रुखसार का कहना है कि यूपी एसटीएफ उसके पति ओसामा को उठा ले गई है. इसके बाद एसटीएफ ने उसके देवर को भी उठा लिया. जब से पुलिस दोनों को लेकर गई है, तब से किसी का कुछ पता नहीं चल रहा है. अब उसे डर लग रहा है.
ADVERTISEMENT

Bahraich encounter
UP News: बहराइच हिंसा और हिंसा के दौरान मारे गए राम गोपाल मिश्रा की मौत के आरोपी सरफराज और तालीम एनकाउंटर के बाद पकड़े गए हैं. एसटीएफ के साथ एनकाउंटर के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है. इसी के साथ पुलिस ने सरफराज के पिता और मुख्य आरोपियों में से एक अब्दुल हमीद को भी पकड़ लिया है. इसी बीच अब्दुल हमीद की बेटी और सरफराज की बहन रुखसार सामने आई है.
