प्रेमी शिवम से मिलने के लिए गई बिजनौर की रुचिका फिर कभी जिंदा घर नहीं लौटी, आखिर उसके संग क्या हुआ? सनसनीखेज मामला
UP News: बिजनौर की रुचिका का शव नहर में मिला. परिवार और पुलिस काफी दिनों से उसे खोज रहे थे. आखिर उसके संग क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

up news
UP News: बिजनौर के धामपुर क्षेत्र स्थित जीतनपुर की रहने वाली रुचिका ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. मगर वह फिर कभी घर नहीं लौटी. परिजन उसे खोजते रहे. थक-हार कर परिजनों ने 16 मई के दिन पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी. परिजनों का कहना था कि पास के गांव में रहने वाला युवक शिवम ने ही उनकी बेटी को लापता किया है.