बांदा की रीना ने अपने साथ बांध लिए तीनों बच्चों के हाथ और फिर केन नहर में कूदी! बड़ा वाला हिमांशु तो सिर्फ 9 साल का था
बांदा में घरेलू कलह से नाराज एक महिला ने अपने तीनों बच्चों के हाथ बांधकर केन नहर में छलांग लगा दी. पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं और पति को हिरासत में ले लिया है. विस्तार से जानिए ये पूरा दर्दनाक मामला.
ADVERTISEMENT

Banda news tragic incident
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने घरेलू विवाद में ऐसा कदम उठा लिया कि अब परिवार के पास रोने के अलावा कुछ बचा नहीं. महिला ने घरेलू विवाद के बाद अपने तीन मासूम बच्चों के साथ केन नहर में कूदकर जिंदगी खत्म कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव का है. पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों शवों को बरामद कर लिया है.