लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए किसी महिला को मिलेगी जिम्मेदारी? सिर्फ 24 घंटे में आ गए 1000+ आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 24 घंटे में 1000 से ज्यादा आवेदन आए हैं. जानिए नए CEO की जरूरत क्यों पड़ी, चयन प्रक्रिया, योग्यता और इस अहम पद की जिम्मेदारियां.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Trust CEO Recruitment
Ram Mandir Trust CEO Recruitment (Photo: AI)
social share
Google CTA

Ram Mandir Trust CEO Recruitment News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए CEO पद के लिए पहली बार भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इस पद के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है. बता दें सिर्फ 24 घंटे में ही 1000 से ज्यादा आवेदन ट्रस्ट को मिल चुके हैं. इनमें रिटायर्ड अफसरों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या सबसे ज्यादा बताई जा रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई तय की गई है और माना जा रहा है कि अंतिम समय तक दावेदारों की संख्या कई हजार तक पहुंच सकती है.