राजा भैया के पास है James Bond वाली पिस्टल! जानिए क्या है इस हथियार का नाम
राजा भैया ने दशहरा के दिन शस्त्र पूजन किया जिसका वीडियो सामने आया है जिसमें सैकड़ों बंदूकों का विशाल जमावड़ा दिखाई दे रहा है. लेकिन बहुत कम लोगों को ही ये पता है कि राजा भैया के पास जेम्स बॉन्ड वाली एक खास पिस्तौल भी है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' एक बार फिर चर्चा में हैं. राजा भैया ने दशहरा के दिन शस्त्र पूजन किया जिसका वीडियो सामने आया है जिसमें सैकड़ों बंदूकों का विशाल जमावड़ा दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक इस बात की चर्चा है कि क्या यह हथियारों का कोई जखीरा है? इस बात को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने राजा भैया पर खतरनाक बंदूकों का जखीरा रखने का गंभीर आरोप लगाया था. सवाल यह है कि वीडियो में दिख रही ये बंदूकें किसकी हैं और बाहुबली कहे जाने वाले राजा भैया के पास कानूनी तौर पर कितने हथियार हैं? बता दें कि इस वीडियो में कई बंदूकें दिख रही हैं. लेकिन राजा भैया के पास सिर्फ तीन असलहे हैं. इसमें भी उनकी पिस्टल खास है. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनके पास जेम्स बॉन्ड वाली एक पिस्टल भी जिसका नाम है 'वाल्थर पीपीके.'

