UPTak Baithak Logo

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश से हाहाकार, जानिए किस जिले में क्या है हाल?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक-दो दिनों मे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के अनुमान हैं. उधर लगातार हो रही बारिश की वजह से जालौन, हरदोई, हापुड़, नोएडा, इटावा, कानपुर, बागपत, मेरठ, फर्रुखाबाद, बिजनौर, फिरोजाबाद, संभल, मुरादाबाद, एटा और कानपुर देहात में इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. बारिश की वजह से नदियों में भी उफान है और बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. आइए जानते हैं कि किस जिले में बारिश का क्या हाल है.