UP Weather: कल यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी!
UP Weather: यूपी में 10 सितंबर को मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने किसी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बौछारें संभव हैं. जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश और आसमानी आफत के बाद क्या 10 सितंबर को राहत मिलने वाली है या बादलों का यह पहरा यूं ही बरकरार रहेगा? भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 10 सितंबर को प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर थमने जा रहा है. मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने से आम जनता और किसानों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी. हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.

