UPTak Baithak Logo

अमेठी में दलित टीचर, पूरे परिवार की हुई हत्या तो राहुल गांधी ने सांसद KL शर्मा को मिला दिया फोन

Amethi murder news: अमेठी में दलित शिक्षक सुनील कुमार और उनके पूरे परिवार की खौफनाक हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है. हत्यारों ने दो मासूम बेटियों को भी नहीं छोड़ा और गोली मारकर उनकी जान ले ली. अब राहुल गांधी पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मुहिम चलाते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi calls KL Sharma after dalit teacher family murder in Amethi
Rahul Gandhi calls KL Sharma after dalit teacher family murder in Amethi
social share
Google CTA

Amethi murder news: अमेठी में दलित शिक्षक सुनील कुमार और उनके पूरे परिवार की खौफनाक हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है. हत्यारों ने दो मासूम बेटियों को भी नहीं छोड़ा और गोली मारकर उनकी जान ले ली. पुलिस का दावा है कि ये किसी एक हत्यारे और एक असलहे का काम नहीं है. पुलिस कई थ्योरी पर एकसाथ काम कर रही है. पुलिस का दावा है कि उसके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही दोषी पकड़े जाएंगे. इस बीच रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेठी के अपने पार्टी के सांसद केएल शर्मा से फोन पर बातचीत की है.