UPTak Baithak Logo

UP: लोक निर्माण विभाग में तबादलों में गड़बड़ियां, विभागाध्यक्ष समेत 5 सस्पेंड

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई जारी है. पीडब्ल्यूडी विभाग में तबादलों में हुई अनियमितता व नियम विरुद्ध…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई जारी है. पीडब्ल्यूडी विभाग में तबादलों में हुई अनियमितता व नियम विरुद्ध हुए फैसलों पर मंगलवार को सरकार ने फिर एक्शन लिया. सोमवार को विभागीय मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष व प्रमुख अभियंता (विकास) मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियंता (परि./नियो.) राकेश कुमार सक्सेना, व वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर (ई-2) शैलेन्द्र कुमार यादव को भी निलंबित कर दिया गया है.