प्रयागराज: ड्रोन से देखिए गंगा-यमुना का जल तांडव, लबालब गलियां, पानी से घिरे सूने मकान
यूपी के प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं. दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. दर्जनों गांव और कछारी मोहल्लों में पानी…
ADVERTISEMENT


यूपी के प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं. दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

दर्जनों गांव और कछारी मोहल्लों में पानी भर गया है. बाढ़ ने तबाही मचा रही है.

यह भी पढ़ें...
अब तक हजारों लोग बेघर हो चुके हैं. लोग अपने सामानों को छोड़कर प्रशासन के बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.

अब तक करीब 6 हजार लोग बाढ़ राहत शिविरों में पहुंच चुके हैं. बचाव और राहत के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं.

गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है.

अभी 2 दिन और गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है.












