UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद की इंदिरापुरम, प्रताप विहार और राजनगर जैसी जगहों पर प्लॉट, दुकान लेने का मौका! GDA की ये नवरात्रि स्कीम जान लीजिए

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नवरात्रि और विजयदशमी के पावन अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में भव्य नीलामी का आयोजन किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नवरात्रि और विजयदशमी के शुभ अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एक विशाल नीलामी कार्यक्रम का आयोजन किया है. यह नीलामी 15 अक्टूबर 2025 को हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी. इस नीलामी में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में स्थित आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक और संस्थागत प्लॉटों को शामिल किया गया है. इनमें दुकान, स्कूल, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, होटल, ग्रुप हाउसिंग, कियोस्क आदि शामिल हैं.