UP के स्कूलों में चंद्रयान लैंडिंग दिखाने के आदेश पर शिक्षक संघ बोला – TV, प्रोजेक्टर…कहां हैं?
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए स्कूलों को दिशा निर्देश दिए हैं. मगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और संयोजक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिख नाराजगी जताई है. पत्र में कहा गया है कि स्कूलों के पास इस कार्यक्रम के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है.









