लेटेस्ट न्यूज़

राखी के ही दिन भाई ने जीजा और भांजे खो दिए, बहन ममता भी जिंदगी के लिए लड़ रही! देवरिया में हुआ दर्दनाक कांड

UP News: यूपी के देवरिया में रक्षाबंधन के दिन ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया.

ADVERTISEMENT

Deoria, Deoria News, Deoria viral news, Deoria crime news, Deoria latest news, up news, देवरिया, देवरिया न्यूज, राखी, रक्षाबंधन
Deoria News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने आ रही बहन का सुहाग भी उजड़ गया और वह खुद भी मौत से जंग लड़ रही है. जिस भाई को बहन राखी बांधने जा रही थी, उसे भी अपने जीजा और भांजों की मौत के गम से गुजरना पड़ रहा है. नीचे खबर में जानिए देवरिया में आखिर हुआ क्या?

देवरिया में हुआ बड़ा हादसा

रक्षाबंधन पर यूपी के देवरिया में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. यहां के थाना मदनपुर क्षेत्र के गांव भिटहा निवासी सन्तोष चौहान शनिवार की सुबह अपनी पत्नी ममता को उसके मायके ले जा रहे थे. बाइक पर पत्नी ममता और 3 बच्चे भी सवार थे.

बाइक लार थाना क्षेत्र के पिपरा चौराहा पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक पर अचानक पुराना पेड़ गिर गया. पूरा का पूरा पेड़ उखड़कर बाइक पर जा गिरा. बाइक पेड़ के नीचे दब गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर भीड़ ने मदद करने की कोशिश की. पुलिस भी मौके पर आई. जेसीबी के जरिए पेड़ को हटाया गया और परिवार को बाहर निकाला गया. मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पति और बेटे की हो चुकी थी मौत

सभी को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मगर तब तक संतोष चौहान और उनके मासूम बेटे की मौत हो चुकी थी. पत्नी ममता और दोनों बेटियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.