लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अब बकरी पालन के लिए मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक लोन और 50% सब्सिडी... ऐसे उठाएं पूरी योजना का लाभ

UP Sarkari Yojana: यूपी सरकार ने युवाओं के लिए बकरी पालन योजना शुरू की है. इस स्कीम में 1 करोड़ रुपये तक का लोन और 50% तक सब्सिडी मिल सकती है. जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें.

ADVERTISEMENT

बकरी पालन
बकरी पालन
social share
google news

UP Sarkari Yojana: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई और महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है. 'राष्ट्रीय पशुधन मिशन' के तहत लाई गई इस बकरी पालन योजना में पशुपालकों को 1 करोड़ रुपये तक का रियायती ऋण और 50 फीसदी तक की सब्सिडी मिल सकती है. यह योजना खासकर उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं.