लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के पत्रकार पंकज पराशर क्यों हुए गिरफ्तार? पत्नी ने पुलिस पर लगा दिए गंभीर आरोप, पूरा मामला जानिए

Noida news: पत्रकार और नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकंज पराशर की गिरफ्तारी का मामला इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Noida journalist Pankaj Parashar's arrest sparks controversy
पत्रकार और नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
social share
google news

Noida news: पत्रकार और नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकंज पराशर की गिरफ्तारी का मामला इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पंकज पराशर समेत कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने इस मामले को तूल पकड़ता देख बकायदा प्रेस नोट जारी किया है. हालांकि पुलिस ने इस प्रेस नोट में पंकज पराशर का नाम नहीं लिखा है, लेकिन यह उसी गिरफ्तारी की घटना से जुड़ा है. पुलिस का दावा है कि भ्रामक खबरें चलाकर अवैध उगाही करने के आरोप में ये गिरफ्तारियां हुई हैं.