UPTak Baithak Logo

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के दिहाड़ी मजदूर के बेटे अतुल को IIT में मिलेगा एडमिशन, खुश होकर ये बोला

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मजदूर के बेटे अतुल अब IIT धनबाद में पढ़ाई करेगा. परीक्षा पास करने के बावजूद एडमिशन फीस ना जमा कर पाने के कारण उसे IIT में दाखिला नहीं मिला था.

ADVERTISEMENT

यूपी के दिहाड़ी मजदूर के बेटे अतुल को IIT में मिलेगा एडमिशन
यूपी के दिहाड़ी मजदूर के बेटे अतुल को IIT में मिलेगा एडमिशन
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मजदूर के बेटे अतुल अब IIT धनबाद में पढ़ाई करेगा. परीक्षा पास करने के बावजूद एडमिशन फीस ना जमा कर पाने के कारण उसे IIT में दाखिला नहीं मिला था. जिसके बाद अतुल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. वहीं इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार यानी 30 सितंबर को बड़ा फैसला सुनाया.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फीस जमा करने की डेडलाइन समाप्त होने पर छात्र को अधर में नहीं छोड़ा जा सकता. अतुल को अतिरिक्त सीट पर प्रवेश दिया जाएगा और छात्रावास आदि सुविधाएं भी मुहैया करानी होंगी. वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अतुल ने यूपी तक से बात करते हुए खुशी जताई.