मुंह दिखाई में मिले रुपये से हत्यारिन दुल्हन प्रगति यादव ने पति दिलीप को मरवा दिया! मर्डर की पूरी कहानी पता चली
UP News: औरैया की प्रगति यादव की शादी 5 मार्च के दिन काफी धूमधाम से दिलीप यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद दिलीप काफी खुश था. शादी के 14 दिनों के अंदर ही प्रगति ने अपने पति के मर्डर की स्क्रिप्ट लिख डाली. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी जान लीजिए.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत के साथ जो किया, कुछ वैसा ही औरैया की प्रगति यादव ने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर अपने पति दिलीप के साथ कर डाला. औरैया की प्रगति यादव का कांड तो और भी हिला देने वाला है. दरअसल मुस्कान और सौरभ की शादी को तो काफी साल हो गए थे और दोनों की बच्ची भी थी. मगर प्रगति यादव की शादी तो इसी साल यानी 5 मार्च 2025 में ही हुई थी. शादी के 14 दिन बाद ही प्रगति ने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति के मर्डर की साजिश रच डाली.