लेटेस्ट न्यूज़

13000 से ज्यादा नाविकों ने 8 से 9 लाख रुपये कमाए...महाकुंभ में संजीत और बलवंत निषाद की कहानी कर देगी भावुक

Mahakumbh News: महाकुंभ में एक नाविक की 30 करोड़ रुपये की कमाई के दावों पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अपने रुख का बचाव करते हुए कहा कि नाविक इस धार्मिक आयोजन के ‘‘सबसे बड़े लाभार्थियों’’ में से हैं.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh News
social share
Google CTA

Mahakumbh News: महाकुंभ में एक नाविक की 30 करोड़ रुपये की कमाई के दावों पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अपने रुख का बचाव करते हुए कहा कि नाविक इस धार्मिक आयोजन के ‘‘सबसे बड़े लाभार्थियों’’ में से हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने मीडिया में जारी एक बयान में इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रयागराज में महाकुंभ ने सामाज में सबसे निचले पायदान पर मौजूद कई लोगों को किस तरह से महत्वपूर्ण आर्थिक राहत प्रदान की.