4 बच्चों की मां ममता को हुआ समधी बिल्लू से प्यार, अब प्यार में डूबी महिला ने बदायूं पुलिस को ये कहानी बताई
UP News: अलीगगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी के बाद बदायूं से आया समधी-समधन की प्रेम कहानी का मामला जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है. इशी बीच अपनी बेटी के ससुर के साथ भागी 4 बच्चों की मां ममता बदायूं पुलिस के पास पहुंची हैं. जानिए अब उसने पुलिस को क्या बताया?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: अलीगढ़ की दामाद-सास प्रेम कहानी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. इसी बीच अब बदायूं से भी अजीब-गरीब प्रेम कहानी सामने आई है. बदायूं में समधी और समधन के बीच प्यार हो गया. दोनों के बीच संबंध बन गए और दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतना डूब गए कि रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ दी.