UPTak Baithak Logo

लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट भी भाजपा के खाते में होगी- मंत्री जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी सीट पर भी जीत दर्ज करेगी. सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा मैनपुरी सीट पर भी जीत हासिल करेगी. उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की है.