गर्मी से परेशान पति छत पर गया सोने और नीचे पत्नी ने बुला लिया आशिक! कमरे से आई आवाज तो खुली पोल
Maharajganj News: महराजगंज में चौंकाने वाला मामला! गर्मी से बचने छत पर गए पति को मिला धोखा, नीचे पत्नी ने बुला लिया आशिक. कमरे से आई आवाज से खुला राज, फिर थाने में हुआ चौंकाने वाला फैसला.
ADVERTISEMENT

Maharajganj News
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला इस समय चर्चा के केंद्र में है. इसकी वजह है यहां का एक पति, उसकी पत्नी और पत्नी का आशिक. दरअसल, रातों-रात पति की दुनिया ही उजाड़ गई. बताया गया है कि गर्मी से परेशान पति छत पर सोने चला गया था. उसे क्या पता था कि उसके छत पर जाने के बाद उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मां अपने आशिक को बुलाकर रंगरेलियां मानना शुरू कर देगी. महिला कमरे में अपने आशिक के साथ थी, तभी एक तेज आवाज हुई. यह आवाज सुन जब पति नीचे कमरे में आया तो पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उसके होश फाख्ता हो गए. आपको बता दें कि यह मामल यहीं नहीं थमा, इसमें कई और ट्विस्ट भी आए, जिन्हें आप नीचे खबर में विस्तार से जानिए.