महाकुंभ में एआई वाले कैमरे, आरएफआईडी रिस्टबैंड, मोबाइल ऐप ट्रैकिंग से क्या पता करने की तैयारी?
महाकुंभ 2025 में एआई कैमरे, आरएफआईडी रिस्टबैंड और मोबाइल ऐप ट्रैकिंग के जरिए भक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. जानिए इस तकनीक की खास बातें.
ADVERTISEMENT

महाकुंभ
Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले महीने होने वाले महाकुंभ में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पर नजर रखने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस कैमरे, आरएफआईडी रिस्टबैंड और मोबाइल ऐप ट्रैकिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. हर 12 साल में आयोजित होने वाला यह विशाल धार्मिक आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होगा. उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना ने 45 दिवसीय इस आयोजन के लिए किए जा रहे इंतजामों का ब्योरा साझा करते हुए कहा कि महाकुंभ में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या को उन्नत तकनीक का उपयोग करके कुशलतापूर्वक प्रबंधित किया जाएगा.