बाल संत अभिनव अरोड़ा की कहानी में आया लॉरेंस बिश्नोई का एंगल, जिसने किया ट्रोल उसकी शामत आएगी?
अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने एएनआई से बातचीत में दावा किया है कि खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बता रहे एक शख्स के नंबर से अभिनव को मारने की धमकी आई है.
ADVERTISEMENT

Abhinav Arora News
Abhinav Arora News: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से जुड़े मामले ने अब अलग ही रंग ले लिया है. पहले तो लोगों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से अभिनव अरोड़ा को मिली डांट के वीडियो को खूब शेयर किया, अभिनव पर मीम बनाए पर अब ये मामला दूसरा ही मोड़ लेता नजर आ रहा है. अभिनव अरोड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया है कि उन्हें ट्रोलर्स की तरफ से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. उन्होंने मथुरा कोर्ट और पुलिस का रुख किया है. पर ज्यादा गंभीर बात यह भी है कि इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी एंगल सामने आ गया है. खुद अभिनव अरोड़ा की मां ने इसे लेकर बड़ा दावा कर दिया है.