लेटेस्ट न्यूज़

बेटी की शादी से पहले दामाद संग भागने वाली अलीगढ़ की सास सपना देवी की सामने आई लेटेस्ट लोकेशन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दामाद राहुल के साथ घर छोड़कर भागने वाली सपना देवी की के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया था.

ADVERTISEMENT

Aligarh Viral Love Story Update
Aligarh Viral Love Story Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दामाद राहुल के साथ घर छोड़कर भागने वाली सपना देवी की के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया था. सपना और राहुल की ये लव स्टोरी कई दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल रही. फरार होने के करीब 10 दिन बाद राहुल और सपना को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने सास-दामाद की जोड़ी को छोड़ दिया था. लेकिन सपना के परिवार वाले उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया. हालांकि लोगों की उत्सुकता अभी भी इस खबर में बनी हुई है. लोग जानना चाहते हैं कि सपना और राहुल कहां हैं?