यूपी में फार्मर रजिस्ट्री कराने का तरीका जानिए, चूक गए तो PM किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं मिलेगा
UP Farmer Registry Process News: उत्तर प्रदेश के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है. अगर किसान 1 अप्रैल 2026 से पहले फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो उनके खाते में आने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्तें रुक सकती हैं. खबर में फार्मर रजिस्ट्री कराने का पूरा तरीका जानिए.
ADVERTISEMENT

यूपी में फार्मर रजिस्ट्री कराने का तरीका जानिए
UP Farmer Registry Process News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों इस महत्वपूर्ण खबर को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. अगर आप भी उन लाखों किसानों में से हैं जिन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, तो 1 अप्रैल 2026 से आपके खाते में आने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्तें रुक सकती हैं. यह रजिस्ट्री न सिर्फ किसान सम्मान निधि बल्कि कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी अनिवार्य है. इसलिए किसान जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें.