लेटेस्ट न्यूज़

कहां रहीं, कितना पढ़ीं, क्या-क्या है पसंद? अरुण राजभर की पत्नी निकिता की कहानी यहां जानिए

Uttar Pradesh News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर (Arun Rajbhar) वैवाहिक बंधन में बंध गए…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर (Arun Rajbhar) वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं. गाजीपुर की रहने वाली नीकिता राजभर के साथ अरूण राजभर 11 जून को परिणय सूत्र में बंध गए हैं. वहीं शादी के बाद हुए बहुभोज में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत सूबे के कई सियासी हस्ती शामिल हुए.

क्या करती हैं निकिता राजभर

ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर की शादी गाजीपुर के सादात इलाके में 11 जून को निकिता राजभर से हुई है. निकिता (Nikita Rajbhar) वाराणसी से बीबीए कर रहीं हैं. अरुण राजभर द्वारा अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक निकिता वाराणसी के एक कॉलेज से बीबीए (BBA) की पढ़ाई कर रही हैं. निकिता राजभर मूलरूप से गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के सरदरपुर गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता कैलाश राजभर कोल इंडिया में कार्यरत हैं. निकिता की प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई डीएवी स्‍कूल बचना चतरा झारखंड से ही हुई है. निकिता एथलेटिक्‍स की भी खिलाड़ी हैं.

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर के दो बेटे हैं. बड़े बेटे अरविंद राजभर की 2018 में शादी हुई थी. अरुण राजभर के पास सुभासपा के महासचिव की भी जिम्‍मेदारी है.