प्रेमी के चक्कर में पति अमित को मारा फिर उसकी बॉडी पर फेंका जिंदा सांप! मेरठ की इस रविता का कांड जानिए
Meerut Crime News: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की और फिर उसे सांप काटने से मौत दिखाने के लिए शव पर सांप फेंका. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut Crime News: मेरठ में दो दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें आरोप लगाया गया कि अमित नामक युवक को सोते समय सांप ने 10 बार डंसा जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मगर अब इस मामले में ट्विस्ट सामने आया है. पुलिस ने दावा किया है कि युवक की पत्नी रविता ने प्लानिंग के साथ पति का कत्ल किया और सांप काटने से मौत होने की साजिश रची. इतना ही नहीं रविता ने एक सांप को अमित की लाश पर फेंक दिया. खुलासा तब हुआ जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर अमित की हत्या की रिपोर्ट आई. पुलिस के अनुसार, अमित की पत्नी रविता के अवैध संबंध हैं और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस रविता और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है.