कौन हैं आशिक अली जिनके लिए अखिलेश ने किया पोस्ट, कांवड़ यात्रा के बीच किया ये दिल जीतने वाला काम
Uttar Pradesh News : सावन मास की शुरुआत हो चुकी है और उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है. उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार जा रहे हैं और गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं.
ADVERTISEMENT

SDRF is Protecting Kanwariyas in Haridwar
Uttar Pradesh News : सावन मास की शुरुआत हो चुकी है और उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है. उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार जा रहे हैं और गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं. सावन के इस महीने में गंगा भी अपने पूरे उफान पर है. ऐसे में गंगाजल लेते वक्त कई कांवड़िया मुश्किलों में पड़ जाते है और पानी की लहरों में फंस जाते हैं. बुधवार को ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया जहां 21 साल का मोनू सिंह गंगा की लहरों में फंस गया जिसके बाद SDRF का जवान आशिक अली देवदूत बनकर आया. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आशिक अली के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.