क्या मायावती की सुरक्षा में होने जा रहा बड़ा बदलाव? इन VIPs की सिक्योरिटी को लेकर भी आई खबर
Mayawati News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार ने मायावती की सुरक्षा बदलने का फैसला लिया है.
ADVERTISEMENT

बसपा सुप्रीमो मायावती
Mayawati News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि Z प्लस सुरक्षा कैटेगरी के तहत अब तक मायावती की सुरक्षा NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) करती थी. मगर गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इसे बदलने का फैसला लिया है. अब मायावती की सुरक्षा NSG की बजाय CRPF करेगी. मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में जिन प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बदली जाएगी, उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती का नाम प्रमुख है.