लेटेस्ट न्यूज़

कभी टेंट में सोया तो कभी बेचे गोलगप्पे, इमोशनल कर देगी डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले यशस्वी की स्टोरी

‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’…ये पंक्तियां यूपी ने इस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’…ये पंक्तियां यूपी ने इस खिलाड़ी पर सटीक बैठती हैं, जिसने सभी कठिनाइयों को पीछे छोड़ आज एक नया मुकाम हासिल किया है. हम बात कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की. उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में शतक जड़कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया और उनकी बैंटिग का मुरीद पूरा देश हो गया.