यूपी के इस जिले में 12 किमी लंबे ट्रैक पर बनेगी नई सड़क, रेलबस सेवा परमानेंटली बंद!
मथुरा-वृंदावन में आने वाले समय में यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए परिवहन व्यवस्था बदल सकती है. बंद हो चुकी रेलबस के 12 किमी ट्रैक की जगह सड़क बनाने की तैयारी है. इसके साथ ही ब्रज की करीब 200 ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण और चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को तीन साल में विकसित करने की योजना पर भी काम होगा.
ADVERTISEMENT

मथुरा-वृंदावन के बीच करीब 12 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर रेलबस सेवा बंद होने के बाद अब यहां सड़क बनाने की तैयारी है. इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र की 200 पुरानी और जरूरी विरासत इमारतों को बचाने के लिए भी नई योजना शुरू की जाएगी.

