यूपी के इस शहर में एक पर एक बोतल फ्री मिलने लगी शराब, पेटी की पेटी खरीदने लगे लोग
Hapur Liquor Offer: हापुड़ में शराब के स्टॉक को खत्म करने के लिए शराब की दुकानों पर ‘1 बोतल फ्री’ का ऑफर दिया जा रहा है. इस स्कीम के चलते ठेकों पर भारी भीड़ उमड़ी.
ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur Liquor Offer: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शराब के शौकीनों के लिए बड़ा ऑफर दिया जा रहा है. शराब की दुकानों पर ‘एक बोतल पर एक बोतल फ्री’ स्कीम के चलते शराब प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस ऑफर की खबर फैलते ही ठेकों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग एक-दूसरे पर चढ़कर शराब खरीदते नजर आए.
