लेटेस्ट न्यूज़

सपना आया कि कल्की…संभल मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष के वादी और वकील हरिशंकर जैन ने ये बोल चौंकाया

UP News: संभल जामा मस्जिद सर्वे को लेकर भड़की हिंसा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णुशंकर जैन और उनके पिता हरिशंकर जैन संभल मामले में काफी एक्टिव रहे. अब हरिशंकर जैन ने कुछ ऐसा कहा है, जो वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP news
UP news
social share
Google CTA

UP News: संभल जामा मस्जिद सर्वे को लेकर भड़की हिंसा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल संभल जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां पहले हरिहर मंदिर था, जिसे मुगल काल में गिराकर यहां मस्जिद का निर्माण करवाया गया था. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णुशंकर जैन इस मामले में काफी एक्टिव रहे और हिंदू पक्ष की तरफ से वह इस मामले को लेकर कोर्ट गए. विष्णुशंकर जैन के पिता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन भी इस मामले में हिंदू पक्ष की तरफ से वादी हैं. बताया जाता है कि हरिशंकर जैन अयोध्या केस में भी काफी सक्रिय रहे थे.