ललितपुर में मरीज की बिन इलाज हो गई मौत, दूसरे कमरे में चड्डी-बनियान पहने शराब के नशे में बैठे रहे डॉ. वंश गोपाल गुप्ता
Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दुर्घटना में घायल हुए एक मरीज की बिना इलाज के ही मौत हो गई, जबकी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर साहब शराब के नशे में धुत्त होकर चड्डी और बनियान पहने हुए अपने कमरे में ही पड़े रहे.
ADVERTISEMENT

Doctor Vansh Gopal Gupta
Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का एक बेहद ही शर्मनाक चेहरा सामने आया है. आरोप है कि यहां दुर्घटना में घायल हुए एक मरीज की बिना इलाज के ही मौत हो गई, जबकी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर साहब शराब के नशे में धुत्त होकर चड्डी और बनियान पहने हुए अपने कमरे में ही पड़े रहे. मृतक की मौत के बाद अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस मामले में अब ललितपुर के CMO ने एक कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही है.